Latest News

मुंबई : मुंबई में कोरोना से होने वाली मौत का सिलसिला जारी है. 24 घंटे में 16 मरीजों की मौत के साथ ही कुल मौत का आंकडा 97 हो गया. 216 नये मरीजों के साथ मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 1400 के पार हो गई है. कोरोना से आम जनता ही नहीं मरीजों को बचाने में लगे डॉक्टरों  भी संक्रमित  होने लगे हैं. अब तक विभिन्न अस्पतालों के 100 से अधिक डॉक्टर और नर्स संक्रमित हो चुकी हैं. बीएमसी के अति खतरनाक वार्डों की संख्या बढ़ कर 7 हो गई है.

मुंबई में अति खतरनाक हॉट स्पाट वाले वार्ड जी दक्षिण, ई वार्ड, डी वार्ड, एम पूर्व, एच पूर्व के बाद अब के पश्चिम और एल वार्ड भी भारी जोखिम वाले वार्डों में  शामिल हो गया है. इन 7 वार्डों में परिस्थितियां गंभीर होती जा रही हैं. इन सात विभागों में कोरोना के 50 प्रतिशत मरीज मिले हैं. 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement