Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 552 नए मामले सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस से 19 लोगों की मौत हुई है। जिसमें मुंबई के 12, पुणे के 3, ठाणे के 2 और पिंपरी और सांगली का 1-1 मरीज शामिल है। इसमें दस पुरुष और नौ महिलाएं शामिल है। संक्रमितों की संख्या अब 5,218 हो गई है। 24 घंटों में हुई 19 मौतों में से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के 9 मरीज हैं। यह 40 से 59 वर्ष की आयु के हैं। वहीं एक मरीज 40 से कम उम्र का है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग दी है।  

जिन 19 मरीजों की मौत हुई है उसमें से 12 मरीजों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियों की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस से राज्य में अब तक 251 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए 83 हजार 111 नमूनों में से 77 हजार 638 नमुनों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। राज्य में अब तक 722 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल राज्य में 99 हजार 569 लोग होम क्वारंटाइन हैं। जबकि 7 हजार 808 लोग संस्थात्मक क्वारंटाईन हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement