Latest News

    बताया जाता है कि ​तीनों चोर 20 अप्रैल को गोरेगांव वेस्ट में एक पान की दुकान में सिगरेट चुराने गए थे. सिगरेट चुराने के दौरान तीनों ने वहां मौजूद दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया और 3500 रुपये लेकर वहां से फरार हो गए. हालांकि वहां मौजूद अन्य दुकानदारों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और दो अन्य भागने में कामयाब हो गए.

 कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. मुंबई में हर दिन कोरोना (Corona) संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इन सब के बीच कुछ लापरवाही भी लोगों पर भारी पड़ रही है. बताया जाता है कि एक चोर को पकड़ने के चक्कर में 24 लोगों को क्वारंटाइन (Quarantine ) किया गया है. जिन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है उनमें गोरेगांव वेस्ट स्थित बांगुरनगर पुलिस थाने के अधिकारी और मैजिस्ट्रेट कोर्ट के दो स्टाफ भी शामिल हैं.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement