Latest News

बॉलिवुड सिंगर श्वेता पंडित शादी के चार साल बाद मां बन चुकी हैं। श्वेता ने इटली में अपनी बेटी को जन्म दिया है, जहां कोरोना का कहर सबसे ज्यादा बरपा है। अब जब इटली में लॉकडाउन खत्म होने को है, तब उन्होंने और उनके पति इवानो ने ये जानकारी सबसे शेयर की है। बता दें कि उन्होंने बच्ची को फरवरी में ही जन्म दिया, लेकिन कोरोना की वजह से वह अब तक अपनी खुशखबरी फैन्स से शेयर नहीं कर पाई थीं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने अपनी लाइफ में आई इस नन्ही सी परी का सच दुनिया को बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में श्वेता ने बताया कि उन्होंने अपनी बिटिया का नाम इजान रखा है। यूथोपिया के इस नाम का मतलब होता है- बहुत ज्यादा शक्तिशाली। इसी बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का जन्म 8 फरवरी 2020 को इटली में हुआ। अब तक दुनिया को इस बारे में नहीं बताने की वजह पर श्वेता ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस संकट से जूझ रही थी, ऐसे में उन्हें यह बताने का सही वक्त नहीं लगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement