Latest News

मुंबई : चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले 30 सालों से अल्प दर पर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले मानव सेवा केंद्र दहिसर के तत्वावधान में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत की गई है. कांदीवली पश्चिम के एसवी रोड स्थित मनपा के डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर शताब्दी अस्पताल परिसर में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने इसका उद्घाटन किया.

श्री कच्छी वीसा ओसवाल जैन समाज द्वारा संचालित मानव सेवा केंद्र को मनपा ने इस डायलिसिस सेंटर को संचालित करने के लिए अनुबंधित किया है. इसमें संसद शेट्टी की सराहनीय भूमिका रही है. इस अवसर पर शेट्टी ने कहा कि केंद्र उचित दर पर अपने 10 सेंटरों को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है जिसका अनुभव यहां आने वाले किडनी मरीजों को मिलेगा. इसके पूर्व इस सेंटर को दूसरी संस्था चला रही थी, लेकिन अब इसका अधिकार मानव सेवा केंद्र को दिया गया है. इसका लाभ उत्तर मुंबई की जनता के अलावा विरार तक के लोगों को मिलेगा. इस अवसर पर संस्था के चेअरमैन डॉ. नेमजी भाई गंगर, डॉ. महेंद्र वाडीवाल, डॉ. उमेश खन्ना, डॉ. दीपेश सावला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद नागरकर, डॉ. अंकित मोदी, सुनील सिंह, फकीर राहता आदि उपस्थित थे. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement