Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस और तेजी से फैल रहा है। रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के कारण 53 मरीजों की मौत हो गई हैं। यह एक ही दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं। वहीं राज्य में 1,278 कोरोना के मरीज बढे हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22,171 हुई है। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 832 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं राज्य में रविवार को 399 कोरोना मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए है जिसके बाद उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 4,199 लोग पूरी तरह से ठीक हुए है। राज्य में सबसे ज्यादा कहर कोरोना ने मुंबई में मचाया हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,739 और मरनेवालों की संख्या 508 हो गई है।
रविवार को राज्य में हुई 53 मौतों में से 19 मुंबई के, पुणे के 5, जलगांव के 5, धुले के 2, ग्रामीण धुले का 1, पिंपरी-चिंचवाड़ का 1, अहमदनगर का 1, औरंगाबाद का 1, नंदुरबार का 1, सोलापुर का 1 और वसई-विरार का 1 मरीज शामिल है। इसके अलावा मालेगांव शहर में 14 मौतें 27 अप्रैल से 10 मई 2020 के बीच में हुई हैं जिसे रविवार को दर्ज किया गया हैं। वहीं मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति की मुंबई में मौत हो गई।
रविवार को मरने वालों में से 33 पुरुष और 20 महिलाएं थीं। मरने वाले 53 मरीजों में से 19 मरीजों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। 30 मरीजों की उम्र 40 से 59 वर्ष के बीच की है, जबकि 4 मरीजों की उम्र 40 वर्ष से कम हैं। सरकार को मृतकों में से 17 की बीमारियों के बारे में जानकारी नहीं मिली है, जबकि 36 में से 27 मरीजों (75 प्रतिशत) को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियां थी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement