Latest News

मुंबई : मुंबई सहित राज्य में सभी गरीब जरूरत मंद लोगों को मुफ्त चावल मिल सकेगा. खाद्य व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल के प्रयास से केंद्र सरकार ने बगैर राशनकार्ड वाले जरूरतमंद व्यक्तियों को भी प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त चावल की मंजूरी दे दी है. 

कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर लागू  लॉकडाउन की वजह से निर्माण हुई परिस्थिति को मात देने के लिए केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत आर्थिक सहायता पैकेज के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल नहीं लोगों जिनके पास राशनकार्ड नहीं है उन्हें भी मई एवं जून दो माह प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त चावल दिया जाएगा.यह जानकारी राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने दी है. 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से अभी तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले राशनकार्ड धारकों एवं केसरी रंग के कार्डधारकों को ही सरकार की योजना का लाभ मिल रहा था. जिनके पास राशनकार्ड नहीं है बेघर, प्रवासी मजदूरों, लॉकडाउन में फंसे गरीब जरूरतमंद लोगों को चावल उपलब्ध कराने को लेकर पिछले माह केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान से राज्य सरकार की तरफ से मांग की गयी थी.

राकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने भी इस संदर्भ में केंद्र सरकार से मांग की थी. जिसके चलते केंद्र सरकार ने बगैर राशनकार्ड वाले गरीब परिवार के लोगों को मुफ्त चावल देने की मंजूरी दी है.  सरकार के इस निर्णय से राज्य के 70 लाख 1 हजार 638 गरीब नागरिकों को लाभ मिलेगा. इसके लिए हर माह 35 हजार मैट्रिक टन चावल की जरुरत होगी.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement