Latest News

मुंबई:  मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1438 नये मामले सामने आने के साथ ही महानगर में संक्रमण का आंकड़ा 35 हजार पार कर गया, जबकि इस महामारी से 38 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1100 से अधिक हो गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में महानगर मुंबई में 1438 नये मामलों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 35,273 हो गई है। बीएमसी ने बताया कि महानगर में कोविड-19 से 38 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1135 हो गई है। नगर निकाय ने बताया कि अब तक मुंबई में 9,817 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 763 मरीज ठीक हुए हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement