नवी मुंबई : युवक पर जानलेवा हमला
नवी मुंबई : रबाले के भीमनगर में 4 युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे. जहां पर बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक पर इन चारों ने चाकू से हमला किया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए नेरूल स्थित डीवाई पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज किया गया है. घटना के बाद से चारों हमलावर फरार हैं. जिनकी तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार हमले में घायल हुए युवक का नाम केसर सूरजपाल राठौड़ (25) है. जो भीमनगर में अपने परिवार के साथ रहता था.
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.