महाराष्ट्र में 109 लोगों की मौत, 2553 मरीज बढे
मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढे रहे हैं। यह एक चिंता का विषय हैं। सोमवार को राज्य में 2553 कोरोना के मामले सामने आएं हैं। जबकि 109 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं 1661 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 40,975 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। मौजूदा समय में राज्य में कोरोना के 44,374 सक्रीय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 88,528 पर पहुंच गई है। साथ ही मरने वालों की संख्या 3169 हो गई हैं। वहीं अगर मुंबई की बात करें तो देश भर में मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 50,085 पर पहुंच गई हैं। जबकि मुंबई में अब तक 1702 लोग मारे गए हैं और 22032 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके है।
मुंबई के अलावा ठाणे 13528, पालघर 1567, रायगढ़ 1461, नाशिक 1592, जलगाँव 1081, पुणे 9877, सोलापुर 1419, सतारा 640, सांगली 170, सिंधुदुर्ग 113, रत्नागिरी 371, औरंगाबाद 2036, नागपुर 761, अकोला 834 और धुले में 261 कोरोना मरीज़ पाए गए हैं। गडचिरोली 44, चंद्रपुर 42, गोंदिया 68, भंडारा 41, वर्धा 11, वाशिम 10, बीड 56, परभनी 78, बुलढाणा 87, यवतमाल में 163, नांदेड़ में 170 और जालना में 208 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। राज्य में कोरोना मुक्त होने का दर 46.28 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 3.57 प्रतिशत है।