Latest News

मुंबई : कोंकण में आए तूफान के बाद वहां के जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने अधिकारियों को राहत कार्य को तेज करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने शनिवार को कोंकण का दौरा कर वहां पर तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया.थोरात ने स्थानीय जिला प्रशासन को मुरुड, श्रीवर्धन, अलीबाग तालुका में लोगों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं. 

इस मौके पर थोरात ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार लोगों की मदद के लिए फ़िलहाल अंतरिम राहत की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि तूफान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व राकां अध्यक्ष शरद पवार कोंकण का दौरा कर चुके हैं. थोरात ने विश्वास दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी. इस मौके पर रायगढ़ की पालक मंत्री  अदिति तटकरे व सांसद सुनील तटकरे भी मौजूद थे.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement