Latest News

विरार : मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर एक महिला की हत्या कर फेंका गया शव पुलिस को मिला है. सूत्रों की माने तो महिला की गला घोंटकर हत्या कर फेंका गया शव नग्न अवस्था में मिला है. पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से हत्यारे ने उसे सुनसान जगह पर फेंका था.इसी प्रकार अर्नाला पुलिस को विरार पश्चिम क्षेत्र स्थित खुले मैदान से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है.

जानकारी के अनुसार विरार पुलिस की टीम 16 जून की सुबह 11 बजे के आसपास क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी. उसी दौरान सूचना मिली कि महामार्ग स्थित खराडतरा ओवर ब्रिज के पास सर्विस रोड के किनारे एक 35 से 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है, जो पूरी तरह नग्न अवस्था में था, मुंह पर पूरी तरह टेप लपेटा गया था. महिला  की हत्या किसी स्थान पर करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए इस सुनसान जगह पर फेंका गया था. इसी प्रकार विरार पश्चिम स्थित खुले मैदान से एक 30 से 35 वर्षीय अज्ञात पुरूष की हत्या के बाद फेंका शव अर्नाला पुलिस को मिला है. पुलिस ने बताया कि मृतक के कमर पर किसी धारदार हथियार से हमले का निशान मिला है. पुलिस अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement