Latest News

मुंबई : लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा 20 भारतीय सैनिकों की बर्बर हत्या के बाद चीनी सामानों के बहिष्कार की मुहिम शुरू करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने  “चायनीज़ हटाओ लोकल अपनाओ” मुहिम शुरू की है. मालाड पश्चिम में चीनी खिलौने बेचने वाली दुकान में जाकर  तिवाना ने दुकानदार से चीनी खिलौने न बेचने का आग्रह किया. इसके बाद दुकानदार ने चीनी खिलौने न बेचने का संकल्प लिया और अपनी दुकान के खिलौने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के हवाले कर दिया, जिसे भाजयुमा कार्यकर्ताओं ने नष्ट कर दिया.

इस अभियान के तहत आज मुंबई के विभिन्न दुकानों में जाकर दुकानदारों से मिलकर उनसे चीनी खिलौने, मोबाइल या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान न बेचने की अपील की साथ ही उन्हें अपनी वॉलेट पावर का इस्तेमाल कर चीन को आर्थिक तौर पर कमज़ोर करने की देशवासियों को इस जंग में शामिल होने का आग्रह किया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement