वापसी पर अजिंक्य रहाणे ने कहा, मेरी अंतरात्मा कह रही है वनडे क्रिकेट खेलूंगा
नई दिल्ली. भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) लंबे समय से वनडे क्रिकेट से दूर हैं. मगा रहाणे का आज भी विश्वास है कि वो इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे. रहाणे ने कहा कि उनकी अंतररात्मा की आवाज है कि वह वनडे फॉर्मेट में राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे. रहाणे ने 2018 के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है. 32 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह तीनों फॉर्मेट को खेलने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं. रहाणे ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता से बातचीत में कहा कि मैं वनडे क्रिकेट में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, चाहे सलामी बल्लेबाजी हो या नंबर चार पर. मेरी अंतरआत्मा ऐसा कह रही है, मैं एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं.
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.