Latest News

मुंबई : सोशल मीडिया पर लोगों का स्टेटस इस बात से भी बढ़ता है कि उसके कितने फॉलोअर्स हैं। मुंबई क्राइम ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बड़ी- बड़ी सिलेब्रिटीज से संपर्क करता था। यही नहीं, इस रैकेट के लोग लाखों लोगों से मोटी रकम लेकर किसी को बदनाम करने व समाज में अफवाह उड़ाने का भी काम करते थे।

इस केस में पुलिस ने एक आरोपी को कुर्ला से गिरफ्तार किया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। यह पूरा रैकेट बॉलिवुड की एक महिला सिंगर की शिकायत से ओपन हुआ। सिंगर के नाम का किसी ने इंस्टाग्राम में प्रोफाइल बनाया और उस अकाउंट के हजारों फर्जी फॉलोअर्स भी बढ़ा दिए। फिर इस रैकेट से जुड़े लोगों ने बॉलिवुड के अलग-अलग से संपर्क किया। उस सिंगर का नाम लिया कि उसने हमें इतने लाख रुपये दिए हैं, कि हम लोग उसके हजारों फॉलोअर्स बढ़ा दें। आप लोग भी यह काम करवा सकते हो।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement