Latest News


सीबीएसई (CBSE) ने बुधवार को 10वीं के नतीजों को जारी किया. इसी तरह कुछ राज्यों के बोर्ड रिजल्ट आ गए हैं या कुछ के अभी आने बाकी हैं. कई बच्चे बोर्ड नतीजों में सफलता का मुकाम हासिल करते हैं, तो कई नंबर कम आने के कारण मायूस हो जाते हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ने कम नंबर आने पर मायूस बच्चों को एक स्पेशल मैसेज दिया है.

माधवन ने ट्विटर पर अपनी एक फनी तस्वीर के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा- 'बोर्ड नतीजों में जिन बच्चों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें ढेर सारी बधाई. बाकी सभी को मैं बताना चाहता हूं कि मेरे बोर्ड में 58 प्रतिशत अंक आए थे. गेम तो अभी शुरू भी नहीं हुआ है दोस्तों.'

माधवन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग उनकी इस पोस्ट के लिए तरीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप लोगों को ऐसी प्रेरणा देते हैं, जिसे देखकर मैं हैरान हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- नंबर कभी भी एक अच्छे भविष्य की गारंटी नहीं देते. कम नंबर जीवन का अंत नहीं है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement