शहनाज गिल का नया गाना कुर्ता पजामा को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने किया ट्वीट
शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का नया गाना कुर्ता पजामा हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज के गाने पर अपना रिएक्शन दिया है। शहनाज ने ट्वीट किया, कुर्ता पजामा काला काला...क्या बकवास गाना है, मुंह पर चढ़ गया साला।
इस ट्वीट के साथ सिद्धार्थ ने जो इमोजी शेयर किया है इससे पता चल रहा है कि उन्होंने मजाक करते हुए शहनाज के गाने की तारीफ की है।
सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शहनाज के गाने को शेयर किया है।
गाने की बात करें तो इसे गाने के साथ-साथ टोनी ने इसके लिरिक्स भी खुद लिखे हैं। म्यूजिक के अलावा इस गाने को प्रोड्यूस भी टोनी ने किया है। इस गाने को डायरेक्ट राहुल डी शेट्टी ने किया है।
शाहनाज की बात करें तो बिग बॉस 13 में आने के बाद से उनकी पॉप्युलैरिटी काफी बढ़ गई है। उनके फैन्स के नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस के बाहर आते ही उन्हें शो मुझसे शादी करोगे का ऑफर भी मिल गया था। हालांकि दर्शकों को ये शो ज्यादा पसंद नहीं आया। लेकिन इसके बाद शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक गाने में नजर आई थीं। फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी।