मुंबई : विलेपार्ले में युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : विलेपार्ले (प.) में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. युवक पर तलवार और चाॅपर से कई वार किया गया. इस वारदात से इलाके में दहशत है. जुहू पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
विलेपार्ले (प.) के नेहरु नगर झोपडपट्टी स्थित पुजारी चाल में जयश्री मारपन्न देवेंद्र रहती है. रविवार की रात को जयश्री के छोटे भाई गणेश बाबू देवेंद्र (25) को घर के पास खून से लथपथ पाया गया. उस पर धारदार हथियार से पेट और सीने में कई वार किया गया था. गणेश को गंभीर हालत में कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जुहू पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस ने गणेश के दोस्तों से पूछताछ के साथ घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला, तो उसे सीसीटीवी में गणेश के साथ दो संदिग्ध दिखाई दिए. पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनों ने हत्या का जुर्म कबूल किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.