Latest News

मुंबई : 46 साल बाद मुंबई में ऐसी बारिश, रातभर जुटे रहे देवदूत, यूं लोगों को बचायामुंबई में मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर कहर ढाया है। पिछले दो दिन से जारी बारिश बुधवार को और बढ़ गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण मुंबई में जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश से बदहाल जनजीवन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं मुंबई की मस्जिद और भायखला स्टेशन के बीच 2 लोकल ट्रेनें रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण फंस गई थी। सभी 55 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया। 

बुधवार शाम को मुंबई की मस्जिद और भायखला स्टेशन के बीच 2 लोकल ट्रेनें रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण फंस गई। देर रात तक तले रेक्स्यू ऑपरेशन में सीएसटी से कर्जत जाने वाले 55 यात्रियों को रेलवे कर्मचारियों ने बचा लिया है। दोपहर में 1.19 बजे हाई टाइड की वजह से समुद्र में 4.43 मीटर ऊंची लहरें उठीं। इससे मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया। हमेशा की तरह किंग्ज सर्कल और हिंदमाता में सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ। सायन, माटुंगा, खार सबवे, दादर टीटी, माटुंगा, शेख मिस्त्री दरगाह, पोस्टल कॉलोनी, चेंबूर, चूना भट्टी, मानखुर्द रेलवे स्टेशन, तिलकनगर, अंधेरी सबवे, मिलन सबवे, खार सबवे, दहिसर सबवे, मालाड सबवे, नैशनल कॉलेज (बांद्रा), जोगेश्वरी मालाड, कांदिवली, बोरिवली और दूसरे इलाकों में जलजमाव हो गया।

मुंबई के निचले इलाकों में जगह-जगह जलजमाव के कारण पूर्वी उपनगर में कांदिवली-दहिसर और अन्य इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया। लोगों को घुटने भर पानी में चलकर स्टेशन आना पड़ा। रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया। इससे सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। ड्यूटी पर आए हजारों लोग दफ्तरों में ही फंस गए। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement