Latest News

मुंबई : बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सौमैया और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। किरीट ने बताया कि वह और उनकी प्रफेसर पत्नी मेधा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले दिन में उस्मानाबाद से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य सुजीत सिंह ठाकुर ने कहा था कि वह और उनके कुछ रिश्तेदार कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान 9,181 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और 293 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 6,711 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 18,050 मरीजों की जान जा चुकी है। राज्य में कोरोना के कुल केसों की संख्या 5,24,513 हो गई है। इनमें से 3,58,421 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 1,47,735 ऐक्टिव मरीज हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 18,050 मरीजों की जान जा चुकी है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement