Latest News

नालासोपारा : पूर्व के धानीब बाग इलाके स्थित वसई विरार-मनपा के खुले मेनहोल में गिर जाने से एक डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस अकस्मात मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्षीय बच्ची स्वीटी पाल अपने पिता वीरेंद्र पाल के साथ धानिवबाग के गणेश नगर इलाके में रहती थी. विरेन्द्र कार पेंटिग का काम करता है. बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास वह घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान घर के बाहर स्थित वसई विरार मनपा के खुले मेनहोल में गिर गई. कुछ देर तक बच्ची न नजर न आने पर उसकी मां बच्ची की तलाश करने लगी. इसी दौरान वहां मौजूद लोगों को संदेह हुआ कि कहीं वह गटर  में तो नहीं गिर गई. इसी आधार पर उन लोगों ने देखा तो गटर के अंदर बच्ची का शव मिला. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 42 की ज्यादातर गटर लाइन के ढक्कन टूट गए हैंं, जिसके कारण मेनहोल खुला रहता है और अक्सर दुर्घटनाएं होती हैंं. मनपा और स्थानीय नगरसेवक से कई बार शिकायत के बाद भी उसे ठीक नहीं कराया गया, जिसके परिणाम स्वरूप यह हादसा हो गया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement