Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के 26 वर्षीय एक व्यक्ति को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अभिनेत्री ने मुंबई अपराध शाखा में इस बाबत 7 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। सिन्हा ने महिला सुरक्षा और साइबर धौंस तथा उत्पीड़न के बारे में हाल ही में एक वीडियो बनाया था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। 
अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो पर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी की और कुछ बॉलीवुड हस्तियों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साइबर पुलिस थाने ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना तकनीक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। साइबर पुलिस इसके बाद आईपी एड्रेस तथा अन्य सुरागों की मदद से औरंगाबाद के तुलजी नगर के शशिकांत गुलाब जाधव तक पहुंची, जिसने कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जाधव को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement