Latest News

भिवंडी : भिवंडी तालुका स्थित वलगांव के प्रमुख मार्ग पर स्थित ज्योति होटल के गैस सिलेंडर में अचानक लगी भीषण आग के कारण पूरा होटल जलकर राख होने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन कर्मियों ने होटल में लगी आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की. उक्त अग्निकांड में कोई भी जनहानि न होने से लोगों ने राहत की सांस ली है.

ज्योति होटल के मालिक सुबह करीब 9 बजे के दौरान गैस सिलेंडर बदल रहा था, सिलेंडर चेंज करने के दौरान ही अचानक वाल्ब के पास से गैस सिलेंडर में रिसाव पैदा हुआ तथा आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपने चपेट में ले लिया. सिलेंडर से आग निकलती देखकर होटल प्रबंधक सहित नौकर जान बचाकर भाग कर दूर खड़े हो गए जिससे अनहोनी होने से टल गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों की टीम नें कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया बावजूद होटल का सारा सामान, फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गया था.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement