Latest News

नवी मुंबई : सीबीडी के सेक्टर- 3 में एक बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने के गहने और नकदी उड़ा ले गए. जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताई गई है. सीबीडी पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. सीबीडी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना सीबीडी के सेक्टर- 3 में रहने वाले गजानन भंडारे (44) के घर में हुई है. भंडारे के पिता व भाई से मिलने के लिए अपने परिवार के साथ कामोठे स्थित उनके घर गए थे और वहीं पर रुक गया था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने भंडारे के बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर उनके घर से सोने के गहने व नकदी की चोरी की. कामोठे से लौटने के बाद भंडारे को अपने घर में चोरी होने की घटना का पता चला. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement