मैं सिर्फ देवेंद्र फडणवीस से नाराज हूं इसलिए बीजेपी से रिजाइन दे रहा हूं
मुंबई. महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार एकनाथ खडसे (Eknath Khadse Resigns BJP) ने बीजेपी छोड़ दी है. महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने ऐलान किया कि भाजपा नेता एकनाथ खडसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल होंगे. खडसे ने News18 से बातचीत में कहा, 'मुझ बीजेपी छोड़ने पर मजबूर किया है. मैं देवेंद्र फडणवीस को छोड़कर किसी और से नाराज़ नहीं हूं...' वहीं एनसीपी से जुड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मुझसे किसी तरह का वादा नहीं किया गया है. मैं अकेले पार्टी में शामिल हो रहा हूं. कोई सांसद या विधायक मेरे साथ नहीं हैं.'
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.