मुंबई : ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखी महिला, प्रेमी संग मिलकर सास को पत्थरों से कुचल डाला
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. दरअसल, सास ने अपनी बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. वह अपने बेटे को बहू की इस नाजायज रिश्ते के बारे में बताने वाली थी. सास ऐसा कुछ करती इससे पहले ही बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को पत्थरों से कुचलकर मार डाला.
मुंबई पुलिस ज़ोन 11 के DCP विशाल ठाकुर ने कहा, एक औरत ने अपने प्रेमी के साथ प्लान बनाकर अपनी सास की हत्या की. दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. सास अपनी बहू के अवैध संबंधों की बात बेटे को बताने वाली थी जिसके चलते पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी गई.
पुलिस ने अपनी आधिकारिक जानकारी में बताया है कि मुंबई की उपनगरीय बस्ती बोरिवली में महात्मा फुले इलाके से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया. पुलिस मंगलवार को 28 साल की महिला और उसके प्रेमी को सास की हत्या के बाद गिरफ्तार कर लिया था. राधा लाके और उसका प्रेमी दीपक माने ने 57 साल की सास सलुबाई लाके की हत्या करना कबूल कर लिया है.
दरअसल, बीते शुक्रवार को सास ने बहू राधा को उसके प्रेमी दीपक माने के साथ घर में रंगहाथ पकड़ लिया था. सास ने बहू को कहा था कि वह उनके अवैध रिश्तों के बारे में बेटे को बताएगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने अपनी राह में रोड़ा बन रही सलुबाई लाके को दूर हटाने के लिए योजना बनाई और पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया.