Latest News

फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने कहा कि उन्हें फिल्म स्कूल से निकाल दिया गया थाl इसके बाद उन्हें शिक्षा ऋण के 13 लाख रुपए चुकाने थेl कमाई का कोई जरिया नहीं होने के चलते उन्होंने यशराज फिल्म्स में कास्टिंग अस्सिटेंट के तौर पर नौकरी कीl भूमि पेडणेकर इसके पहले भी फिल्म स्कूल से निकाले जाने के बाद बता चुकी हैl अब उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा हैl

भूमि ने कहा कि उन्होंने शिक्षा ऋण के तौर पर 13 लाख रूपये लिए थेl कॉलेज से निकाले जाने के बाद उनके पास आय का कोई जरिया नहीं था और उन्हें पता नहीं था कि वह इससे कैसे बाहर निकलेंगीl भूमि पेडणेकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि अभिनेत्री बनने के पहले उन्हें कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा हैl वह कहती है, 'पहले मुझे अपने माता-पिता को मनाना पड़ा कि मुझे अभिनेत्री बनना हैl मैंने बहुत साहस जुटाकर उन्हें यह बात बताई थीl वह इस बात से नाराज थे और मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित थेl इसके बाद मैंने फिल्म स्कूल जाकर पढ़ने का निर्णय लियाl फ़ीस बहुत ज्यादा थी, तो मैंने शिक्षा ऋण ले लियाl मैं स्कूल में फेल हो गई, इसलिए नहीं कि मैं एक बुरी अभिनेत्री थी बल्कि इसलिए क्योंकि मैं अनुशासित नहीं थीl यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका थाl मुझे लगा मैं तेरा लाख रुपए कहा से लाऊंगीl यह बहुत बड़ी रकम हैl'

भूमि आगे कहती है कि उन्होंने नौकरी ढूंढ ली और यशराज फिल्म्स में कास्टिंग अस्सिस्टेंट का काम कियाl वह कई ऑडिशन में बैठी रहती थी और फिल्म 'दम लगा के हईशा' के दौरान खुद ऑडिशन दे दियाl इसके बाद वह इस फिल्म से चल गई और अब तक वह करीब एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैl

भूमि ने फिल्म स्कूल से जुड़े अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, 'मुझे स्कूल से निकाल दिया गया थाl मैंने खुद नहीं छोड़ा थाl उन्होंने मुझे कहा कि आप चले जाए क्योंकि मेरी अटेंडेंस बहुत कम थीl मैं कभी जाती नहीं थीl यह बहुत बुरा था लेकिन मैं लोगों से यही कहूंगी कि आप लोग फिल्म स्कूल तभी जाएl जब आप जाना चाहते हो, ऐसा करने के लिए एक उम्र होती हैl जब आप 16-17 वर्ष के हैl तब मत करिए क्योंकि तब आप इसे गंभीरता से नहीं लेंगेl' भूमि जल्द फिल्म 'दुर्गावती' में नजर आएंगीl


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement