मुंबई : ओला कैब चालकों की यात्रियों से लूट, मास्टर माइंड समेत 3 गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ओला कैब चालकों के यात्रियों के साथ धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है. इस मामले में 3 कैब चालकों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ओला कैब चालक जीपीएस यंत्र का इस्तेमाल कर किलोमीटर में हेरफेर कर देते हैं और यात्रियों से अधिक किराए ले रहे थे. इसका इस्तेमाल 50 से अधिक ओला कैब चालक जीपीएस यंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस जीपीएस यंत्र बेचने वाले की खोजबीन में जुटी हुई है.जीपीएस यंत्र से यात्रियों के साथ धोखाधड़ीक्राइम ब्रांच यूनिट-1 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनायक मेर को सूचना मिली कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई से कुछ ओला कैब चालक केवल नेरुल, सानपाडा, खारघर, कामोठे, कलंबोली और पनवेल के यात्रियों को ही लेकर जाते हैं और इन यात्रियों से किराए से अधिक पैसे लेते हैं. यह ओला कैब चालक अपने कैब में जीपीएस यंत्र लगाकर किलोमीटर में फेरबदल कर लेते हैं, जिससे किराया बढ़ जाता है. संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे और पुलिस उपायुक्त प्रकाश जाधव के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनायक मेर, सहायक पुलिस निरीक्षक शिंदे, ठाकुर, उप निरीक्षक जगताप की टीम ने छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबिश देकर 2 संदिग्ध ओला कैब चालकों को पकड़ा. उनसे पूछताछ में जीपीएस यंत्र का इस्तेमाल कर यात्रियों से अधिक किराया वसुलने पर्दाफाश हुआ.