Latest News

गोरखपुर,  प्रयागराज जाने वहां से गोरखपुर आने के लिए यात्री मिलने पर इंडिगो ने बुधवार को उड़ान रद कर दी। सुबह कोलकाता से आने वाली फ्लाइट गोरखपुर से ही लौट गई। यात्री कम होने की वजह से स्पाइस जेट की एक ही फ्लाइट मुंबई गई।

सुबह 11.10  बजे कोलकाता से गोरखपुर आने वाला इंडिगो का 70 सीट वाला विमान (एटीआर) गोरखपुर पहुंचता है। यहां से 11.40 बजे प्रयागराज जाता है। दोपहर 12.20 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने के बाद 12.50 कोलकाता जाने का शेड्यूल है। बुधवार को निर्धारित समय पर विमान गोरखपुर पहुंचा लेकिन यात्री होने से  प्रयागराज नहीं गया। इसके अलावा स्पाइस जेट ने दोपहर में 1.20 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट रद कर दी। मुंबई जाने का टिकट लेने वाले यात्रियों को शाम 4.20 बजे की फ्लाइट से भेजा गया। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि फ्लाइट रद होने की सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। गुरुवार को शेड्यूल के अनुसार उड़ान होगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement