Latest News

ठाणे : पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में धुत होकर पति ने खाड़ी में कूद कर अपनी जान दे दी। तीन दिन बाद शव को बरामद किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वसंत विहार के विवेकानंद नगर में रहने वाला 32 वर्षीय विवेक खरात पिछले कुछ दिनों से बेरोजगार था। इसी महीने की 5 तारीख को विवेक का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह अपनी पत्नी को कोपरी में उसके मायके छोड़ आय़ा था। उसी के बाद से वह लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मौसेरे भाई राहुल चव्हाण की शिकायत पर चितलसर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी। रविवार को कासरवडवली के पास वाघबिल खाड़ी से विवेक का शव मिला।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement