Latest News

मुंबई : ट्रेनों और रेल परिसरों में शराब तस्करों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पश्चिम रेलवे आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा शराब बरामद की सीपीआरओ सुमित ठाकुर  के अनुसार, ट्रेनों और कई स्टेशनों रेल परिसर में शराब तस्करों की अवैध गतिविधियों के सम्बंध में रिपोर्ट मिली थीं. पश्चिम रेलवे के रेल सुरक्षा बल ने शराब तस्करों को पकड़ने और उनकी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया. 

सितंबर, अक्टूबर तथा नवंबर में अब तक 24 मामले पकड़े गए तथा 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया.इनसे 2 .41 लाख रुपए मूल्य की 3857.37 लीटर शराब ज़ब्त की गई. अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए सभी 6 मंडलों में विशेष टीमें गठित कर लगातार कार्रवाही की जा रही है. अनुरक्षण दल द्वारा अवैध तस्करी करने वालो के विरुद्ध रेल गाड़ियों में विशेष निगरानी की जा रही है. उल्लेखनीय है कि वेस्टर्न रेलवे के कार्यक्षेत्र में आने वाले गुजरात राज्य में शराब पर पाबंदी है. गुजरात में कई स्थानों पर अवैध रुप से शराब की तस्करी के लिए ज्यादातर लोग ट्रेनों का उपयोग करते हैं. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement