बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनौत एक बार फिर एक सोशल मीडिया यूजर से भिड़ गईं और उसकी मेंटल हेल्थ और उसके मोटा होने पर टिप्पणी की। दरअसल, प्रियंका पॉल नाम की एक इलस्ट्रेटर और राइटर ने एक बार आत्महत्या पर विचार करने के बारे में एक ट्वीट शेयर किया। इसके बाद कंगना रनौत ने प्रियंका पॉल को निशाने पर ले लिया। दोनों के बीच लंबी बातचीत होने के बाद ऐक्ट्रेस ने उसे ब्लॉक कर दिया।
कंगना रनौत ने प्रियंका पॉल को 'जहरीला' और 'डरावना' बता दिया। इसके साथ ही उसे अपनी हेयरस्टाइल चेंज कर करने को कहा और मेडिटेशन करने के लिए कहा। इसके बाद यूजर्स ने ऐक्ट्रेस पर हमला बोल दिया और उन पर जमकर कॉमेंट किए। कंगना रनौत इस समय अपने होमटाउन में मनाली में अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उनके भाई की शादी थी। वह शादी के फंक्शन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। वहीं, ऐक्ट्रेस आने वाले समय में 'थलाइवी', 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement