Latest News

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निकाय अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित एक बूचड़खाने पर छापा मारकर वहां से भैंस का 2,000 किलोग्राम मांस बरामद किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे महानगर पालिका के अधिकारियों ने एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को यहां मुंब्रा इलाके के कौसा में स्थित बूचड़खाने पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान परिसर से भैंस का 2,000 किलोग्राम मांस बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है। मुंब्रा पुलिस ने प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement