Latest News

मुंबई : सुरक्षा बलों ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक नक्सली ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और यहां से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। जिले के दरेक्सा घाट के पास शनिवार को गोंदिया पुलिस और नक्सल विरोधी दस्ते द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

गोंदिया के पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने कहा कि 20 किलोग्राम क्षमता वाला स्टील का बक्सा, विस्फोटक बनाने के लिए 150 छड़ और जंगलों से 27 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे ने कहा, 'पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 27 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।' उन्होंने कहा कि यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर झारखंड पुलिस ने गुमला जिले में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरमद किया है। पुलिस के अनुसार सभी नक्सली तृतीया प्रस्थति समिति (टीपीसी) के थे। गुमला के पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने कहा, 'एक राइफल और एक पिस्तौल सहित एक जिंदा कारतूस बरामद की गई है।' गिरफ्तार नक्सली मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि समूह के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement