Latest News

मुंब्रा : कलवा परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा अपने पड़ोसी की हत्या घर मे सोते समय कर देने की घटना हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कलवा पूर्व के शिवशक्ति नगर स्थित गणेश मित्र मंडल चाल निवासी मंगेश मधुकर केदार (45) का पड़ोस में रहने वाले दीपक सुरेश महाकाल (27) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।जिससे नाराज महाकाल  केदार को मारने के लिए मौके की तलाश में था।
31 दिसंबर की रात केदार घर का दरवाजा खुला रखकर अंदर सो रहा था। उसको सोता देख महाकाल घर के अंदर घुस गया और एक बड़ा सा पत्थर उसके सर पर पटक कर फरार हो गया। एक जनवरी की सुबह एक पड़ोसी ने केदार को खून से लथपथ देखकर इसकी सूचना कलवा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल भेज दिया और अज्ञात आरोपी के बिरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी महाकाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement