मुख्यमंत्री का आश्वासन - बर्ड फ्लू का इंसानों में संक्रमण नहीं होता
मुंबई : बर्ड फ्लू के बारे में गलत जानकारी और अफवाह न पैâले, इसके लिए प्रशासन नागरिकों को उचित और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराए। इसका संक्रमण इंसानों में नहीं पैâलता इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। इन शब्दों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता का मनोबल बढ़ाया।
राज्य में बर्ड फ्लू के स्थिति की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कल अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ बंगले पर बैठक बुलाई थी। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्प्रâेंसिंग के जरिए बातचीत की और बर्ड फ्लू संक्रमण के संदर्भ में सतर्क रहने का आदेश दिया, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देशों पर गंभीरता से अमल करने का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रोग पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए राज्य पशुसंवर्धन विभाग के लिए तीन अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित करने हेतु निधि उपलब्ध कराई जाएगी। जिन क्षेत्रों में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं है, ऐसे क्षेत्रों में अंडे व मांस ७० डिग्री से ज्यादा तापमान पर पकाकर खाने पर कोई खतरा नहीं है।
पशु संवर्धन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परभणी में ८४३ मुर्गियां, ठाणे में बगुले और अन्य पक्षी मिलाकर १५, रत्नागिरी में ९ कौवों में बर्ड फ्लू एच५एन१ स्ट्रेन और बीड जिले में कौवो में एच५एन८ स्ट्रेन पाया गया है। शेष क्षेत्रों के पक्षियों की रिपोर्ट भोपाल से आई नहीं है।