Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने महाराष्ट्र राज्य सेवा परीक्षा के प्रारंभिक चरण के लिए एक नई तारीख की घोषणा की है. जो परीक्षा पहले अक्टूबर 2020 में आयोजित होने वाली थी, अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी. इस वर्ष 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बैठने की उम्मीद है.
MPSC राज्य सेवा परीक्षा असिस्टेंट स्टेट टैक्स कमिश्नर, डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, असिस्टेंट कमिश्नर/ प्रोजेक्ट ऑफिसर, महाराष्ट्र शिक्षा विभाग में डिप्टी एजुकेशन ऑफिसर, भूमि रिकॉर्ड में डिप्टी सुपरिटेंडेंट, राज्य उत्पाद शुल्क में डिप्टी सुपरिटेंडेंट,  नायब तहसीलदार और अन्य पद के लिए आयोजित की जाएगी.
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, 800 अंकों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी और पर्सनल इंटरव्यू 100 अंकों के लिए होगा.
प्रारंभिक परीक्षा में एक जनरल स्टडी पेपर और एक सिविल सेवा योग्यता परीक्षा शामिल होगी. जनरल स्टडी पेपर में 100 प्रश्न होंगे और यह परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए होगी. CSAT परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे और यह पेपर कुल 200 अंकों के लिए होंगे. इन परीक्षाओं के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement