130 किलो की एक बड़ी खेप के साथ 5 को किया गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई पुलिस के एंटी नार्कोटिक्स सेल ने गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले 5 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके 25 लाख 99 हजार 600 रुपए का 130 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस की आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य आंध्र प्रदेश से मादक पदार्थ (गांजा) लाकर मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बेचते थे। मुख्य आरोपी के नक्सल समूहों से संबंध होने का भी संदेह है. फिनिक्स मॉल से पकड़ी गई गांजा से भरी कारनार्कोटिक कंट्रोल सेल की वर्ली यूनिट के सहायक पुलिस निरीक्षक सुदर्शन चव्हाण को गुप्त सूचना मिली कि कुर्ला (प.) एलबीएस रोड स्थित फिनिक्स मॉल के ड्रग्स की एक बड़ी खेप आने वाली है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे और पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे, प्रभारी पुलिस निरीक्षक दीपक चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक सुदर्शन चव्हाण, अमर मराठे और विवेक खवले की टीम ने ट्रैप लगाकर फिनिक्स मॉल के पास से एक कार पकड़ा। जब कार की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 6 बैग से 130 किलो गांजा बरामद हुआ। उसकी किमत 25 लाख 90 हजार 600 रुपए बतायी जा रही है। आरोपियों के नक्सलियों से संबंध होने का संदेहपुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राजेश जायसवाल उर्फ जॉर्ज (42), दुर्गा प्रसाद येद्दु (24), सूफियान खान (35), निसार शेख (31) और निजामुद्दीन शेख के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी मुंबई, ठाणे और आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के रहने वाले हैं। इस गिरोह के सदस्य आंध्र प्रदेश से मादक पदार्थ लाकर मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बेचते थे और मुख्य आरोपी के नक्सल समूहों से संबंध होने का भी संदेह है।