Latest News

बीड : महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में एक दंपति ने छह साल के एक लड़के की कथित तौर पर इस संदेह में हत्या कर दी कि उसके परिवार द्वारा किए गए काले जादू के कारण उनकी भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रत्नागिरी गांव में बुधवार को यह वीभत्स घटना हुई और आरोपी रोहिदास सपकाल और उसकी पत्नी देवयीबाई को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़का गांव के बाहरी इलाके में एक स्कूल के पास अपने दोस्तों के साथ खेलने के दौरान बुधवार सुबह लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि बाद में वह स्कूल के पास पाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोग उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) लक्ष्मण केंद्रे ने कहा कि दंपति के पास एक भैंस थी जिसकी हाल ही में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी ने लड़के के परिवार पर काला जादू करने का संदेह किया और उन्हें अपनी भैंस की मौत के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि आरोपी और लड़के के माता-पिता रिश्तेदार हैं।

 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement