Latest News

विदर्भ : विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक की शाखा में डकैती डालने का प्रयास किया गया है। लोहे की खिड़की को तोड़कर डकैतों ने बैंक में प्रवेश किया था लेकिन अचानक सायरन बजने से सिर्फ कंप्यूटर और मॉडेम चोरी करके डकैतों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। यह घटना भंडारा के लाखांदुर तहसील के परसोडी इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

परसोडी इलाके में रात तकरीबन 11:53 पर दो अज्ञात डकैतों ने बैंक में प्रवेश किया था। बैंक लूटने के इरादे से खिड़की तोड़कर जब लुटेरे बैंक में दाखिल हुए थे। उसके बाद डकैतों ने मैनेजर के केबिन में प्रवेश किया। जैसे ही डकैत मैनेजर की केबिन में घुसे तुरंत सायरन बजने लगा और सायरन की आवाज से डरकर चोर बैंक से भाग निकले।

सायरन की आवाज से डरे डकैतों ने बैंक के सभी कंप्यूटर और मॉडेम खराब कर दिए हैं। इसके बाद डकैतों ने बैंक की तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद वह वह इसे तोड़ नहीं पाए। डकैतों की कोशिश तकरीबन ढाई घंटे तक चलती रही और उसके बाद निराश होकर डकैत वापस लौट गए। सुबह तकरीबन 2:46 पर दोनों डकैत बैंक से बाहर निकल गए। यह पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी में कैद हुई है। सुबह इस घटना की जानकारी स्थानीय नागरिकों और बैंक कर्मचारियों ने लाखांदुर पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ कंप्यूटर और मॉडेम चोरी करने का मामला दर्ज किया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement