Latest News

भिवंडी : मनपा आयुक्त डॉ. पंकज आशिया ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का 812 करोड़ 63 लाख 21 हजार रूपए का 65 लाख 38 हजार रुपए का मुनाफा वाला बजट मनपा की महापौर श्रीमती प्रतिभा पाटिल के समक्ष प्रस्तुत करने सहित पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 का 640 करोड़ 84 लाख 40 हजार रुपए का सुधारित बजट भी पेश किया। मनपा की बजटीय परंपरा के मुताबिक पहले यह बजट आयुक्त द्वारा आर्थिक मामलों की अधिकृत संस्था स्थाई समिति को प्रस्तुत किया जाता है। फिर स्थाई समिति में विधिवत और विस्तृत चर्चा करके इसमें तमाम तरह के आवश्यक सुधारों के सुझाव के साथ फिर यह बजट स्थाई समिति का सभापति महासभा में पेश करता है, लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि मनपा की स्थाई समिति मौजूदा समय में अस्तित्व में नहीं है और उसका कार्यकाल पिछले लगभग 6 माह पहले ही समाप्त हो चुका है। 2021-22 के मनपा के वार्षिक बजट को अ और क सहित कुल 9 भागों में वर्गीकृत कर तैयार किया गया है। जिसमें जलापूर्ति के लिए 63 करोड़ 10 लाख 52 हजार रूपए, शिक्षा के लिए 47 करोड़ 10 लाख 39 हजार रूपए और अग्निशामक विभाग के लिए 12 करोड़ 20 लाख 75 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है। बजट में मार्केट बनाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल आनंद घन वन परियोजना सहित सरकार की अनुमति मिलने पर मनपा कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग देने की बात कहने सहित नगरसेवक निधि के लिए 7 करोड़ 88 लाख रुपए, कमजोर तबके और दिव्यांग कल्याण के लिए एक करोड़ 26 लाख 56 हजार रूपए की अलग से व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं बल्कि 2021-22 के लिए 108 करोड़ 99 लाख 69 हजार रूपए की मनपा की अनुमानित आय सहित राज्य व केंद्र सरकार से आने वाले सभी अनुदानों आदि की राशि मिलाकर 812 करोड़ 63 लाख 21 हजार रूपए का बजट तैयार किया गया है। बजट पेश होने के बाद यह विशेष आनलाईन सभा 18 मार्च गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement