Latest News

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर से मासूम के साथ रेप की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 70 साल के बूढ़े शख्स को 5 साल की मासूम बच्ची पर भी रहम नहीं आया. उसने कथित रूप से बच्ची के साथ रेप किया. बता दें कि मासूम के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हाजीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा रेप पीड़ित 5 साल की बच्ची को एक लोकल हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. 

गौरतलब है कि ये घटना गुरुवार को हाजीपुर जिले के सदर इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, शाम के वक्त 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी वहां 70 साल का बूढ़ा शख्स आ गया. वह मासूम के पास पहुंचा और फिर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया. वहां उसने कथित रूप से मासूम के साथ रेप किया.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement