मां की तरह सुरक्षित रखता है ‘मास्क’! - मुंबई
मुंबई : कोविड-१९ पूरे देश में कहर ढा रहा है। सरकार और चिकित्सक इससे बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने, भीड़ से बचने, एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और नियमित अंतराल पर हाथों को सेनिटाइज करने या साबुन से धोने की सलाह दे रहे हैं लेकिन लोग बाकी मामलों में तो लापरवाही बरत ही रहे हैं, साथ ही मास्क पहनने में भी आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मुंबई पुलिस ने एक मां और मास्क के बीच की समानता बता कर समझाने का प्रयास किया है।
बता दें कि कोरोना काल में महामारी से बचने के लिए मास्क पहनना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। लेकिन कुछ लोग मास्क न पहन कर अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के कारण कोरोना तेजी से पैâल रहा है। मास्क न पहननेवालों पर नकेल कसने के लिए जुर्माना तो वसूला जा ही रहा है लेकिन मुंबई पुलिस अपने स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने का लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास के तहत पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मास्क और मां के बीच की समानता की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। मुंबई पुलिस ने मास्क की अहमियत को बेहद खास ढंग से साझा किया है। मास्क में पहला अक्षर मां हिंदी में इसके साथ ही अंग्रेजी वर्णमाला से एस और के लिया है। इसके साथ ही वैâप्शन दिया गया है कि मां और मास्क में क्या चीज कॉमन है। इसके जरिए मुंबई पुलिस की तरफ से मां और मास्क की उपयोगिता के बारे में बताया गया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना हो रही है। मुंबई पुलिस का कहना है कि जिस तरह से एक मां अपने बच्चे को हमेशा सुरक्षा मुहैया कराती है।’
वैसे ही आज के दौर में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मास्क की भूमिका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर को ११,१०० से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।