अंबरनाथ : शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के हद में एक कॉम्प्लेक्स परिसर में दो पिल्ले को चूहा मारने की दवा (जहर) देने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अंबरनाथ पूर्व सिद्धिविनायक नगर परिसर के कृष अपार्टमेंट परिसर कुछ आवारा कुत्ते रहते हैं। उसमे से कुछ पिले भी है। जो कॉम्प्लेक्स के आसपास है। इसी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले श्रीराम कुतवल और चव्हाण दोनों युवकों ने पिल्ले को चूहा मारने दवा दे दिया। जिससे से दो पिल्लों की मौत हो गई। इसी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले 53 वर्षीय पशु प्रेमी दीपक कांबले की शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस ने कुतवल और चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement