Latest News

भिवंडी : भिवंडी के मानसरोवर रोड स्थित रेड लाइट क्षेत्र हनुमान टेकड़ी परिसर से एक बांग्लादेशी महिला को भिवंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिला बांग्लादेश सीमा के गुप्त मार्ग से होते हुए कोलकाता से कल्याण और भिवंडी पहुंचकर हनुमान टेकड़ी स्थित असलम सेठ की बिल्डिंग में रहने लगी थी। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार तहमीना यूसुफ मोरल खान (20) बांग्लादेश के गांव आमतोला ता.आकराकुला, जिला शांतखिराए की मूल निवासी है। वह बंग्लादेश सीमा से चोरी से भारत में प्रवेश किया और कोलकाता पहुंच कर ट्रेन द्वारा कल्याण पहुंची और कल्याण से भिवंडी आ गई और हनुमान टेकडी स्थित असलम सेठ की बिल्डिंग, रूम नंबर तीन में रहने लगी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement