Latest News

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राखी बेहद ही अच्छी तरह से जानती हैं कि उन्हें अपने फैंस को कैसे एंटरटेन करना है और यही वजह है कि उन्हें असली एंटरटेनर भी बुलाया जाता है। राखी लगातार लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, वो क्लिप हॉलीवुड की है। इसमें उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा हटाकर अपना फेस चिपका दिया है। इसके बाद से उनकी इस हरकत का यूजर्स खूब मजा ले रहे हैं।

राखी सावंत को पता है कि कैसे लोगों के बीच चर्चा और नजर में बने रहना है। इसके लिए वे तमाम तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं। अब उन्होंने रीफेस ऐप नाम के सॉफ्टवेयर की मदद से एक हॉलीवुड सीन से उसकी ऑरिजनल अभिनेत्री के चेहरे को एडिट कर अपना फेस लगा दिया है। ऐसा करके वे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी बिल्कुल विदेशी अवतार में नजर आ रही हैं। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘हॉलीवुड, मैं यहां हूं। बता दें कि ये क्लिप शेयर करते ही यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा ‘आप सच में हॉलीवुड को डिजर्व करती हैं। आपका चेहरा हॉलीवुड के लिए सौ प्रतिशत परफेक्ट है। मैं आपसे प्यार करती हूं राखी।’ 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement