Latest News

मुंबई : देशभर में कोरोना महामारी के कारण बेरोजगारी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं, अब बेरोजगार लोगों ने लूटपाट शुरू कर दी है। मुंबई के मुलुंड टोल नाके पर उसी टोल नाके के पूर्व कर्मचारी और उसके दो दोस्तों ने टोल नाके पर लूटपाट करने की कोशिश की। जो टोलनाके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें नाकाम कर उनमें से 3 आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। टोलनाके पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। नवघर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी लूट को अंजाम देने के बाद भागते हैं पर वहां के कर्मचारियों की सतर्कता की वजह से वह भागने में असफल हो जाते है। वहां के कर्मचारी उन लोगों को पकड़ लेते हैं और फिर उसे पुलिस के हवाले कर देते हैं। टोलनाके पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement