Latest News

नागपुर : नागपुर जिले में आयकर विभाग के एक आयुक्त के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक महिला डॉक्टर ने आयकर आयुक्त पर शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है। 35 वर्षीय अभियुक्त पुड्डुचेरी का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी नागपुर के सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के संपर्क में आया। वह राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2019 से ही नागपुर में रह रहा था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement