Latest News

नालासोपारा : तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत नालासोपारा -पेल्हार फाटा रोड़ पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस उक्त मामले में मृतक ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार मुम्बई शहर के गोरेगांव पश्चिम स्थित प्रेम नगर निवासी दिलीप साबाजी देसाई (48) नामक ऑटो रिक्शा चालक घटना की सुबह 10 : 30 बजे के आसपास रिक्शा क्र. एम.एच 47 ए.जे 2980 लेकर नालासोपारा रेलवे स्टेशन से पेल्हार फाटा की तरफ जा रहा था। ऑटो जैसे ही सन्तोष भुवन ,श्रीराम नगर पहुँचा उसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दिलीप की दर्दनाक मौत हो गई।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement