वसई : कलयुगी बाप ने बेटी के साथ की छेड़खानी
वसई : वालीव पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 17 वर्षीय लड़की के साथ कलयुगी बाप द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। जानकारी के अनुसार वसई क्षेत्र की रहनेवाली 17 वर्षीय लड़की ने 27 मई को वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। दर्ज मामले के अनुसार 16 अगस्त 2019 से 21मई 2021 के बीच आरोपी बाप शिकायतकर्ता अपनी बेटी के साथ बार- बार छेड़खानी करता था। पीड़िता की शिकायत व बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र नागय्या के खिलाफ कालम 354 व पोस्को एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया हैं। सम्बंधित मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.